सन्नी के एक्शन पर नतमस्तक अमृता रॉव
प्रकाश झा की हिट फिल्म सत्याग्रह में कमाल की एक्टिंग करने वाली अभिनेत्री अमृता रॉव का कहना है कि उन्हें सन्नी देओल को ढिशूम-ढिशूम करते हुए देखना काफी अच्छा लगा।
अमृता इस बात के लिए खुद को लकी मानती है कि उन्हें सन्नी देओल के साथ काम करने का मौका मिला। गौरतलब है कि अमृता रॉव इन दिनों सन्नी देओल के साथ अमृता राव, सनी के साथ 'सिंह साहब द ग्रेट' में काम कर रही हैं।
इस फिल्म में अमृता राव पत्रकार की भूमिका में है। अमृता राव ने कहा कि फिल्म के सेट पर सन्नी को लाइफ एक्शन सीन करते देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, जिस समय सन्नी एक्शन सीन कर रहे थे तो मैं केवल उनका ढ़ाई किलो का हाथ ही देख रही थी।
मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि एक दिन मैं सन्नी के साथ कोई फिल्म करूंगी। जिस समय मुझे यह फिल्म ऑफर हुई तो सच मानिए वह पल मेरे लिए किसी बड़े आश्चर्य से कम नहीं था। मालूम हो कि 'सिंह साहब द ग्रेट'में अमृता से पहले अमीषा पटेल काम कर रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी जिसके बाद यह फिल्म अमृता के हिस्से आ गयी।
आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट'में पतली-दुबली काया वाली अमृता राव ने भी एक्शन किया है। यह बात बताते हुए खुद अमृता भी हंस रही थीं। मालूम हो कि 'सिंह साहब द ग्रेट'के निर्देशक गदर फेम अनिल शर्मा है। फिल्म में सन्नी-अमृता के अलावा उर्वशी रौटेला, जॉनी लीवर और रवि किशन की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












