खेलूंगी मैं जी जान सेः अमृता पुरी

सो, उन पर तो यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है न कि बॉलीवुड में वह जी जान से खेलने की तैयारी कर चुकी हैं। फिल्म आयशा में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोरनेवाली 27 वर्षीय अभिनेत्री अमृता पुरी हिंदी सिनेमा में काफी लंबा सफर तय करना चाहती हैं। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि फिलहाल मेरा पूरा ध्यान एक्टिंग की ओर है। मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहती हूं और इन्हें लेकर मेरे मन में किसी तरह की कोई आशंका नहीं है।
आयशा में मेरे निभाये गये किरदार को ही ले लें। मैंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई थी लेकिन मेरा किरदार कहानी का अहम हिस्सा था। इसलिए अगर मुझे सहायक अभिनेत्री के तौर पर भी भूमिकाएं मिलें और उससे मुझे पहचान मिले तो मुझे करने में कोई दिक्कत नहीं है। इन दिनों अमृता टीवी के एक शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. इसके बाद वह जल्द ही दो फिल्मों में नजर आयेंगी।
अमृता पुरी बिजनेस बैकग्राउंड से हैं। इसके बावजूद वह बॉलीवुड में ही अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। वे मानती हैं कि यहां हर दिन नये कलाकार आ रहे हैं लेकिन जिसमें प्रतिभा है वह अपनी पहचान बना ही लेते हैं। अमृता अभिषेक और सलमान के अभिनय को बेहद पसंद करती हैं और वे मानती हैं कि वे जीवन में हर तरह के किरदार को निभायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











