आएशा के बाद बेहद ही बोल्ड हो गईं अमृता
सोनम कपूर की फिल्म आएशा में एक सीधी सादी लड़की के किरदार में नजर आने वाली अमृता पुरी अपनी आने वाली फिल्म ब्लड मनी में मॉर्डन लड़की की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में वह कुणाल खेमु के साथ दिखाई देंगी। देखें ब्लड मनी के लिए किस तरह के बोल्ड सीन दिये हैं अमृता ने
आएशा में उनका किरदार ज्यादा बड़ा तो नहीं था लेकिन फिर भी उनपर महेश भट्ट की नजरे इनायत हो ही गई और अब वह भट्ट कैम्प की फिल्म ब्लडमनी में एक अहम किरदार में नजर आएंगी। अमृता ने कहा, आएशा के बाद मैंने काफी मेहनत की है ताकि लोग मेरे इस किरदार को भी पसंद कर सके। वीडियों में देखें कुणाल और अमृता का यह बोल्ड शॉट
इनका कहना है कि मैने फिल्म के बाद ब्रेक लेना पसंद किया क्योंकि मुझे एक ही तरह की भूमिका मिल रही थी। यह बेहद जरूरी था कि मैं अपने उस किरदार से बाहर आउं। बेशक ही इंतजार करना पड़ा लेकिन किरदार के लिए मुझे समझौते की जरूरत नहीं पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











