..................... Amrita Prakash, who charmed everyone as Chutki in Vivah, now stuns fans with her glamorous and stylish look she's almost unrecognizable! - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की साली हो गई कयामत की हूर, तस्वीरें देख लोगों की डिमांड- इसके साथ और फिल्में करो

Shahid Kapoor Vivaah Amrita Prakash

Shahid Kapoor Vivaah Amrita Prakash: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन 2006 में रिलीज़ हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' में उन्होंने अमृता राव की बहन का जो किरदार निभाया, वह दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया गया और उन्हें उसी रोल से खास पहचान मिली।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश ने भले ही कई फिल्मों में अभिनय किया हो, लेकिन 2006 में आई शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' में अमृता राव की छोटी बहन 'छुटकी' के किरदार में उन्हें खूब सराहा गया। उस वक्त अमृता की उम्र सिर्फ 19 साल थी। आज वह 35 वर्ष की हो चुकी हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। अगर आप जानना चाहते हैं कि अब 'विवाह' की छुटकी कैसी दिखती हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं अमृता प्रकाश की ऐसी पांच तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे ये तो रियल लाइफ में अपनी ऑनस्क्रीन बहन अमृता राव को भी टक्कर देती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। अब इस वीडियो पर एक नजर डालिए, अमृता के लुक्स में कितना जबरदस्त बदलाव नजर आ रहा है।

अमृता प्रकाश ने महज चार साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। वह डाबर, ग्लूकोन-डी, रसना और सनसिल्क जैसे कई मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'तुम बिन' से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इसके अलावा वह कई मलयालम फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

अमृता प्रकाश के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' से मिला। 2006 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर की साली और अमृता राव की छोटी बहन 'छुटकी' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद अमृता 'कोई मेरे दिल में है', 'एक विवाह ऐसा भी', 'वी आर फैमिली' और 'न जाने कब से' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, वैसे-वैसे अमृता प्रकाश के लुक में भी जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। कभी क्यूट और बबली नजर आने वाली अमृता अब बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस हो गई हैं। अपने नए अवतार की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमृता प्रकाश सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 89.6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Read more about: vivah shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X