अमृता राव है 'परफेक्ट ब्राइड'
विवाह गर्ल अमृता राव छोटे पर्दे पर एंट्री लेने वाली है। एक घरेलू लड़की के इमेज में बंधी अमृता रियलिटी शो परफेक्ट ब्राइड की जज बनने जा रहीं है।
इस शो में उनके अलावा शेखर सुमन और मलाइका अरोरा दो और जज भी होगे। शो में भाग लेना वाला परिवार अपने लिए बहू की तलाश करेगा। शो की मेजबानी मेघा गुप्ता और विशाल मल्होत्रा करेंगे।
पहले अमृता को केवल एक एपिसोड में मेहमान जज के बतौर बुलाया जाने वाला था लेकिन बाद में पूरे शो में रख लिया गया। अमृता अपने करियर में पहली बार किसी टीवी शो में जज बनकर आईं है। वहीं मलाइका और शेखर सुमन को तो इसकी आदत पड़ चुकी है।
More from Filmibeat
amrita rao अमृता राव परफेक्ट ब्राइड मलाइका अरोरा शेखर सुमन स्टार प्लस malaika arora shekhar suman star plus the perfect bride


Click it and Unblock the Notifications











