औरंगजेब के धांसू किरदार से अमृता की वापसी
सैफ अली खान से अलग होने और कुछ दिन आराम करने के बाद बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक अमृता सिंह यशराज बैनर की आने वाली फिल्म औरंगजेब से वापसी करने वाली हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अमृता सिंह ने कहा कि भले ही औरंगजेब एक एक्शन ड्रामा है लेकिन फिर भी उसमें उनका रोल काफी सशक्त हैं।
हालांकि औरंगजेब फिल्म से पहले वो शूटआउट एट लोखेंडवाला में नजर आयी थीं। लेकिन इस बार वह यशराज बैनर की फिल्म औरंगजेब से वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह बिजनेस टायकून जैकी श्राफ की पत्नी बनी हुई हैं।
इसे एक इत्तफाक कह सकते हैं कि इससे पहले अमृता सिंह ने यशराज की फिल्म आईना में काम किया था जिसमें भी उनके कोस्टार जैकी श्राफ ही थे और उनकी कमबैक फिल्म औरंगजेब में भी उनके कोस्टार जैकी है।
मालूम हो सन्नी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म बेताब से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने समय में चोटी के हर कलाकार के साथ काम किया है। उनके फिल्मी करियर में आपको उनके अभिनय का हर फ्लेवर देखने को मिेलेगा।
देखते हैं कि इस बार उनको लोग कितना सराहते हैं। औरंगजेब 17 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमृता सिंह के अलावा अर्जुन कपूर, साशा आगा, जैकी श्राफ और ऋषि कपूर भी है। फिल्म एक एक्शन ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications
