अभिनेत्री अमृता अरोरा ने शादी की
बालीवुड अभिनेत्री अमृता अरोरा अपने प्रेमी शकील लदददाख के साथ ईसाई रितिरिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गई। उनकी मुस्लिम रितिरिवाज के अनुसार 6 मार्च को शादी होगी।
शादी की रस्म पूरी होने के बाद अल्विरा अग्निहोत्री (सलमान की बहन और अतुल अगिनहोत्री की पत्नी) ने संगीत समारोह का आयोजन किया। संगीत समारोह में नृत्य निर्देशन का काम प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक फराह खान ने किया।
अमृता ने एश्ले रिबेलो के द्धारा डिजाइन किया हुआ विंटेज वेडिंग गाउन पहना था। इस मौके पर अमृता की सबसे प्यारी सहेली करीना कपूर भी मौजूद थी।
इसके अलावा कई बड़े सितारे गौरी खान, शाहरूख खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, जाएद खान, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, उर्मिला मातोंडकर, प्रियंका चोपड़ा, मेहर और अर्जन रामपाल, मनीष मल्होत्रा, तुषार कपूर और कैटरीना कैफ शामिल थे।
शादी के सारे इंतजामात अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोरा खान ने किए।
अमृता ने अपने प्रेमी शकील लददाख के बारे में कहा कि मैने जब पहली बार शकील को देखा था तभी मुझे लग गया था कि यही मेरे जीवनसाथी बनेंगे।
जब उनसे हनीमून स्पाट के बारे में पुछा गया तो उनका कहना था कि हम दोनों ज्यादातर जगहों पर घूम चुके है इसलिए कोई ऐसी जगह समझ में नही आ रही है। फिलहाल हम दोनो कही पर भी एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











