बधाई हो अमृता अरोड़ा के बेटा हुआ
बॉलीवुड अभिनेत्री व मलाईका अरोड़ा खान की बहन अमृता अरोड़ा ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अमृता और उनके पति शकील का एक बेटा और है। लोगों को इस खबर की जानकारी मलाईका के पति अरबाज़ खान ने ट्विटर पर दी।
अरबाज़ ने शनिवार को ट्वीट किया, "येप्पी अमृता एवं शकील को एक और बेबी ब्वॉय मिला। ये बहुत क्यूट है। कॉग्रेट्स।" मलाइका ने भी बाद में इस बात की पुष्टि की कि उसकी बहन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
हम आपको बता दें कि अमृता की शादी एक बिजनेसमैन शकील लदाक से हुई थी, जिनका एक बेटा पहले से है। बड़े बेटे का नाम अज़ान है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था। प्रेगनेंट होने के बावजूद अमृता अरोड़ा हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी में गई थीं। अमृता निकाह के पहले की रस्मों से लेकर बाद तक के रिसेप्शन में उपस्थित रहीं। वो उस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications












