अमृता की बर्थडे पार्टी: करीना कपूर ने काफ्तान में खींचा फैंस का ध्यान, तो मलाइका ने दिए बॉयफ्रेंड संग पोज PICS
44 साल की अमृता अरोड़ा ने हाल में ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अमृता ने अपने बर्थडे पर शानदार पार्टी रखी। जहां उनकी गर्ल गैंग की लड़कियों के अलावा भी कई स्टार्स नजर आए। मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तैमूर अली खान, अर्जुन कपूर, सीमा खान, महीप कपूर, मलाइका भट्ट से लेकर तमाम सेलेब्स इस बर्थडे बैश में पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने अपने बर्थडे एक छोटी सी पार्टी रखी। इस पार्टी में उनकी सभी बेस्टीज शाइन करती दिखी। प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने काफ्तान में सभी को लुक में पीछे छोड़ा तो वहीं मलाइका अरोड़ा स्टाइल ड्रेस में नजर आईं। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची। दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया। करिश्मा कपूर भी शानदार आउटफिट में दिखीं। सभी स्टार्स की इस बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही हैं।
बता दें अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं। वह एक्ट्रेस, मॉडल, टीवी प्रजेंटर और होस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने कितने दूर कितने पास, कबक्त इश्क, गोलमाल रिटर्न, गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2009 में वह उन्होंने शकील लड़क के साथ शादी कर वह सेटल हो गईं। अब दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों ने हाल में ही गोवा में शानदार घर भी खरीदा है जहां अर्जुन और मलाइका न्यू ईयर मनाने भी पहुंचे थे।

अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी
इस फोटो में मनीष मल्होत्रा से लेकर करीना और करिश्मा कपूर सभी नजर आ रहे हैं। ये पार्टी घर पर रखी गई। कोरोना का ख्याल रखते हुए कम लोगों को ही इस पार्टी में बुलाया गया।

काफ्तान में छाईं करीना कपूर
प्रेग्नेंसी में करीना कपूर काफ्तान में कई बार नजर आई हैं। उन्होंने इस पार्टी के लिए भी काफ्तान जैसी ड्रेस को चुना। जहां वह काला चश्मा लगाए डार्क मेकअप में काफी खूबसूरत नजर आईं।

तैमूर अली खान भी करीना के साथ दिखे
करीना कपूर के साथ तैमूर अली खान भी कैप्चर हुए। वह भी इस पार्टी में जाने के लिए एकदम तैयार दिखे।

करीना कपूर की ड्रेस का तो प्राइज भी सामने आया
सोशल मीडिया पर करीना कपूर के काफ्तान ड्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि ये ड्रेस 24 हजार रुपये की है। करीना सबसे डिफरेंट इस पार्टी में दिखीं।

पार्टी में बनी थीं ये डिश
इन स्टार्स ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं उसमें उन्होंने अपने खानपान के बारे में भी बताया। मलाइका ने तो ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, चाय, चाट और छत। बर्थडे गर्ल के साथ एन्जॉय करते हुए।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की फोटो
मनीष मल्होत्रा भी इस पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी से मनीष मल्होत्रा ने इस तस्वीर को शेयर किया। वह गर्ल गैंग के साथ पोज देते नजर आए।

करिश्मा कपूर इस अंदाज में पार्टी में पहुंची
करिश्मा कपूर इस पार्टी में इस कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने शानदार बैग भी कैरी किया।

मलाइका और अर्जुन साथ में पहुंचे
इस पार्टी में मलाइका और अर्जुन साथ में पहुंचे। मलाइका एक बार फिर ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











