अमरीश पुरी के पोते का चौंकाने वाला खुलासा- फिल्म में काम मिलेगा, पहले यौन संबंध बनाना है

Amrish Puri Grandson Vardhan Puri:बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिर एक बार चर्चा में हैं। वर्धन पुरी ने इस बार फिल्म इंडस्ट्री के काले चेहरे को दिखाने की कोशिश की है। वर्धन ने बताया है कि इंडस्ट्री में कई लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की है। फिल्म इंडस्ट्री के संघर्ष पर वर्धन पुरी ने खुलकर बात की है।
उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि कुछ लोग आपको सीधे यौन संबंध के लिए पूछते हैं। वह सामने से कहते हैं कि आप मुझे इतना भुगतान करते हैं। मैं आपको यह दूंगा। वह आगे कहते हैं कि इंडस्ट्री में कोई कहता है कि मैं आपको एक्स, वाई, जेड से मिला दूंगा। या फिर वो आपके लिए फिल्म लिख रहे हैं। बाद मैं फिर आपको पता चलता है कि वह इंसान निर्देशक को जानता भी नहीं है।
वो किसी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। वर्धन ने कहा कि वह जल्द ही पैसा बनाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि वर्धन पुरी ने काफी साल पहले अपने दादा अमरीश पुरी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि दादा ने मुझे सीख दी थी कि वह हमेशा कहते थे कि अगर बड़ा इंसान या बड़ा एक्टर बनना है तो किसी की नकल मत उतारना। वह यह भी कहते थे कि हमारे देश में लोग तैयारी पर दबाव नहीं देते थे।
जो कि काफी जरूरी है। वर्धन ने यह भी बताया था कि उनके दादा अमरीश पुरी बड़े एक्टर होने के बाद भी काफी सहज थे। वह घर पर ही रहते थे। वह परिवार के अलावा दोस्तों के साथ भी अपना मजबूत रिश्ता निभाते थे। वर्धन को उके दादाजी ने सलाह दी थी कि थिएटर एक्टर के तौर पर अपनी कीमत को आगे बढ़ाए। बता दें कि वर्धन की आगामी फिल्म नौटंकी है। जिसका निर्माण विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











