अमरीश पुरी को ट्विटर फैन्स की तरफ से जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड के जाने माने विलेन किंग अमरीष पुरी का कल यानी 22 जून को 81वां जन्मदिन था। इस मौके पर अमरीष पुरी के सभी फैन्स ने उन्हें मिलकर ढ़ेरों बधाईंया दी हैं। अमरीश पुरी ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसे किरदार किये हैं जो कि आज भी लोगों के दिलो में बसते हैं। उनके निगेटिव किरदार फिल्मों की सफलता का एक अहम हिस्सा होते थे। अमरीश पुरी जी की सभी फिल्में आज भी लोगों को उनकी याद दिलाती हैं। इस महान एक्टर का जन्म 22 जून 1932 में जालंधर में हुआ था और 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी जी की निधन हो गया।
फिल्म कोयला से लेकर मिस्टर इंडिया जैसी लगभग 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अमरीश पुरी को सबसे ज्यादा पहचान मिली फिल्म मिस्टर इंडिया के अपने किरदार मौगेंबो से। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। अमरीश पुरी ने मौगेंबो के किरदार में अपनी पूरी जान डाल दी थी। फिल्म को देखने के बाद लोगों के जहन में मौगेंबो का ये डायलॉग मौगेंबो खुश हुआ याद रह गया। इतना ही नहीं बल्कि आज भी मौगेंबो खुश हुआ डायलॉग बच्चे तक बोलते हैं। अमरीश पुरी ने मौगेंबो के किरदार को अमर बना दिया।
अमरीश पुरी के फैन्स ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाइयां दी है। आइये जानते हैं किसने किसने क्या क्या कहा है अमरीश पुरी जी के ज्नमदिन पर।


Click it and Unblock the Notifications