संजय दत्त को नहीं तो मान्यता भाभी को जरुर दिखाएंगे जंजीर !
संजय दत्त की फिल्म जंजीर जिसमें उन्होंने प्राण का किरदार निभाया है अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अपूर्वा काफी उत्साहित हैं क्योंकि ये फिल्म अमिताभ बच्चन जी की हिट फिल्म जंजीर का रीमेक है और इसकी वजह से फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। जंजीर फिल्म में संजय दत्त के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण सिंह तेजा और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। अपूर्वा ने अपने इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त से जुड़ी अपनी की यादों को शेयर करते हुए कहा कि वो संजय दत्त को बहुत मिस करते हैं संजय दत्त ने बहुत मुश्किलों में होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग खत्म की और इसे वो कभी नहीं भूलेंगे।
अपूर्वा ने कहा कि वो संजय दत्त को जंजीर फिल्म जेल में दिखाने की सोच रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक उन्हें कफर्म नहीं है कि ये फिल्म उन्हें दिखाने की परमिशन मिलेगी या नहीं। अपूर्वा ने कहा कि जंजीर फिल्म को संजय दत्त को दिखाने के लिेए उन्होंने अदालत में अर्जी भी दाखिल की है। ताकि उन्हें जल्द से जल्द संजय दत्त को फिल्म दिखाने की परमिशन मिल जाए। इसके अलावा अपूर्वा ने ये भी कहा कि वो संजय दत्त की फैमिली को फिल्म के प्रमोशन्स में नहीं इन्वॉल्व करेंगे क्योंकि ये सही नहीं है। लेकिन वो मान्यता भाभी को जंजीर फिल्म जरुर दिखाएंगे। क्योंकि वो मान्यता को बहुत मानते हैं।
अपूर्वा ने संजय दत्त से जुड़ी कुछ अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि जब संजय हमेशा से ही बिना सोचे कुछ भी कर देने वाले इँसान हैं। उनके बारे में खास बात ये है कि वो कब क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता होता। लेकिन उन्हें सभी प्यार करते हैं। अपूर्वा ने कहा कि वो जब मुंबई आए और जब वो संजय दत्त से मिले तो संजय दत्त ने गले लगाकर उनका स्वागत किया और उन्हें कहा कि अगर किसी भी चीज की उन्हें जरुरत हो तो वो उनसे कह सकते हैं। अपूर्वा ने ये भी बताया संजय दत्त को उन्होंने जेल जाने के बाद कई लेटर भी लिखे हैं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। वो पूरी कोशिश करेंगे कि संजय दत्त को जेल में जंजीर फिल्म दिखाई जा सके।


Click it and Unblock the Notifications












