राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच वायरल हुआ सुष्मिता सेन का वीडियो, कुरान की आयत कहती नजर आई एक्ट्रेस

Sushmita Sen Video: 22 जनवरी को पूरे देश ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देखी। अयोध्या में भव्य तरीके से राम लला को विराजमान किया गया और इस पूजा में खुद देश के प्रधानमंत्री ने हिस्सा लिया और पूरे देश गौरवान्वित होने का मौका दिया। इस बीच सुष्मिता सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सुष्मिता सेन का हाल ही में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो रमजान के महीने की लोगों को मुबारकबाद देती नजर आ रही हैं और फिर वो कुरान की आयत बोलती नजर आ रही हैं। जिसका मतलब वो समझाती हैं कि हर उस इंसान को जिसमें सब्र है, बड़ी ताकत होती है, उसे जो चाहिए वो मिलता है। इसके बाद सुष्मिता कहती हैं कि मेरी दिल से दुआ है आप सबके लिए कि आपके दिल में जो ख्वाहिश हो, वो सब्र के साथ पूरी हो। आपको बहुत-बहुत मुबारक
सुष्मिता सेन का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, कई लोग सुष्मिता को ट्रोल करने लगे। कई लोग तो उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने की सलाह तक देने लगे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी सामने आए जिन्होंने सुष्मिता सेन का पक्ष लिया और उनके अंदर जो सर्वधर्म सद्भाव है उसकी तारीफ की।
आपको बता दें, सुष्मिता सेन इन दिनों अपने निजी रिश्तों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री के अनुसार साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और वे दोस्त बने रहे। लेकिन पिछले काफी समय से सुष्मिता को फिर से रोहमन के साथ देखा जा रहा है और इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहमन और सुष्मिता फिर से एक हो गए हैं।
वहीं एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन की फेमस वेब सीरीज 'आर्या' के सीजन 3 की रिलीज डेट की तारीख आ चुकी है। ये वेब सीरीज 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन पति को खोने के बाद अपने बच्चों की खातिर एक बार फिर से हाथों में बंदूक थामें और दुश्मनों का खात्मा करते हुए नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications