#Confession: काश मैंने सिंघम रिटर्न्स नहीं की होती....बहुत बड़ी गलती हो गई
अमोल गुप्ते तो सबको याद ही होंगे। जिन्होंने आपको स्टैनली का डिब्बा और हवा हवाई जैसी शानदार फिल्में दी थीं। वहीं जिन्होंने तारे ज़मीन पर बनाई पर उसका क्रेडिट आमिर खान खा गए, ऐसा उनका कहना था।
वो अमोल गुप्ते एक बार फिर वापस आ रहे हैं, अपनी अगली फिल्म स्निफ के साथ। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमोल गुप्ते ने अपने जीवन और करियर की सबसे बड़ी गलती बताई सिंघम रिटर्न्स।

अमोल गुप्ते ने बताया कि जब उन्होंने सिंघम रिटर्न्स साइन की उस दौरान, उनके पिता जी की तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन फिल्म में उनका इतना समय चला गया कि वो अपने पिताजी को समय नहीं दे पाए। बाद में उनके पिता का देहांत हो गया।
और उन्हें ये दुख हमेशा रहेगा कि उन्हें काम की जगह उस समय परिवार को तरजीह देनी चाहिए थी। अमोल गुप्ते, शानदार ़डायरेक्टर के साथ, शानदार एक्टर भी हैं।
लेकिन हम आपको मिलवाते हैं उन एक्टर्स से जिन्होंने डायरेक्शन में हाथ आज़माया -


Click it and Unblock the Notifications











