बासु चटर्जी के साथ 8 फिल्में करने के बाद अमोल पालेकर ने सीखी थी ये बात, निधन पर जताया दुख
बासु चटर्जी के निधन के बाद उनके साथ सबसे ज़्यादा काम करने वाले एक्टर अमोल पालेकर ने उनके बारे में कुछ यादें साझा की। अमोल पालेकर ने बासु चटर्जी के साथ बातों बातों में, चितचोर, छोटी सी बात, रजनीगंधा जैसी फिल्मों में काम किया था। ये सारी फिल्में दर्शकों के बेहद करीब हैं।
उनके निधन पर लोग ये बेहद प्यारी फिल्में याद कर खुश हो रहे हैं। उनकी फिल्ममेकिंग ऐसी ही थी जो लोगों के चेहरे पर एक मुस्कान ले आती थी।

डायरेक्टर सुजॉय घोष ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बासु चटर्जी को असिस्ट कर की थी। बासु चटर्जी ने टीवी के लिए ब्योमकेश बख्शी और रजनी जैसे सीरियल बनाए थे।
वहीं अमोल पालेकर ने उनके सादे व्यक्तित्व और बेहतरीन फिल्ममेकिंग के बारे में दिल खोलकर बात की -


Click it and Unblock the Notifications











