साइना नेहवाल बायोपिक: फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर से नाराज हैं निर्देशक अमोल गुप्ते ?
साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर श्रद्धा कपूर काफी ज्यादा मेहनत कर रहीं हैं और इसके लिए उन्होने काफी ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते श्रद्धा कपूर से नाराज हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म को लेकर ध्यान नहीं दे रहीं हैं। दरअसल ये सारी समस्या श्रद्धा कपूर के डेट्स को लेकर हो रहीं हैं जो कि निर्देशक को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।
गौरतलब है कि वो फिल्म छिछोरे को लेकर भी काम कर रहीं हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं। इन्ही दोनो फिल्मों के बीच फंसी श्रद्धा कपूर उतना समय बायोपिक को नहीं दे पा रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल के साथ फिल्म के पहले काफी समय बिताया है और उनके हर तरीकों को समझा है। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों मे उन्होने काफी शानदार काम किया है।
बायोपिक की बात करें तो ये पहली बार होगा कि वो किसी तरह कि बायोपिक फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में आजतक स्पोर्ट्स पर जितनी भी बायोपिक्स बनी हैं वो ज्यादातर सुपरहिट ही साबित हुईं हैं। आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मो के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications