'पापा मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी..' दुबई में फंसी एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बेटी, फट रहा है एक्टर के दिल
Ammy Virk Family in UAE: पंजाबी एक्टर एमी विर्क इस वक्त काफी टेंशन में हैं और इसका कारण उनका परिवार है जो कि दुबई में फंसा हुआ है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे इस युद्ध में ईरान के द्वारा कई मिडिल ईस्ट के देशों को निशाना बनाया जा रहा है जिसमें दुबई भी शामिल है।

इस दौरान अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ईरान आग बरसा रहा है। ऐसे में कुछ इंडियन सेलेब्स भी दुबई में काफी परेशान हैं और इसमें एमी विर्क की फैमिली भी शामिल है। पंजाबी एक्टरने अपने परिवार के वहां फंसे होने को लेकर खुलासा किया और अपनी बेटी की चिंताजनक बातें शेयर की हैं।
मैं बेड के नीचे छिप जाऊंग पापा..
एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटी दुबई में फंसी हुई है। एमी ने बताया कि, ''यूएई की हालक काफी परेशान कर रही है और मेरी पत्नी के साथ साथ में 6 साल के बेटी वहीं पर है। बतौर पति और पिता इस वक्त इमोशनल और टेंशन में ना रहना संभव नहीं है।
मेरी बेटी मुझसे कहती है पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बेड के नीचे छिप जाऊंगी। मैं स्ट्रॉन्ग लड़की हूं पापा आप टेंशन मत लो। ये एक पिता नहीं सुनना चाहता। हर न्यूज अपडेट पर्सनल लगता है। हम पब्लिक लाइफ में कितने मजबूत बनने की कोशिश करें, आखिरकार हम सब फैमिली वाले ही हैं। उन सभी परिवारों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं जो कि इस युद्ध से प्रभावित हो रहे हैं।''
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
एमी विर्क के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बच्ची के लिए बुरा लग रहा है पर पैसे इनको हिंदुस्तान में कमाने और रहना इनको दुबई..शर्म करो दोस्तों।'' एक ने लिखा, ''इससे ज्यादा फैमिली फंसी है।'' एक ने लिखा, ''ये कोई अकेला नहीं है भारतीय परिवार यूएई फ़ंसी हो।'' एक ने लिखा, ''हिम्मत रखो सर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि एमी विर्क ने किसी को जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











