'पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं...' दुबई से 6 साल की बेटी का मैसेज सुन सिंगर का टूटा दिल, बेबस पिता की छलकी आंखें!
Ammy Virk emotional post: पंजाबी सिंगर और एक्टर Ammy Virk इन दिनों काफी परेशान हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका परिवार यूएई में है और वहां के हालात को लेकर वह बहुत परेशान हैं।

परिवार को लेकर डर और चिंता
Virk ने लिखा कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं। वहां चल रहे तनाव की खबरें देखकर उनका दिल घबरा जाता है। उन्होंने कहा कि जब बात अपने परिवार की हो, तो इंसान कितना भी मजबूत क्यों न हो, डर लगना नॉर्मल सी बात है।
बेटी की बात सुनकर भर आई आंखें
सबसे ज्यादा भावुक करने वाली बात उनकी छोटी बेटी का मैसेज था। Virk ने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे कहा- 'पापा, अगर कुछ होगा तो मैं अपने बेड के नीचे छिप जाऊंगी। मैं स्ट्रॉन्ग हूं, आप टेंशन मत लो।' एक छोटी सी बच्ची का इस तरह खुद को बहादुर दिखाना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता। Virk ने माना कि यह बात सुनकर उनका दिल भर आया।
हर खबर से बढ़ रही है बेचैनी
उन्होंने यह भी कहा कि इस समय जो भी खबर सामने आती है, वह उन्हें और ज्यादा परेशान कर देती हैं। क्योंकि उनका परिवार वहीं है, इसलिए हर अपडेट उन्हें सीधे तौर पर प्रभावित करता है।
प्रशासन का किया धन्यवाद
Virk ने यूएई के प्रशासन का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि वहां सभी लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने अपने परिवार और वहां मौजूद सभी लोगों की सलामती के लिए दुआ भी मांगी।


Click it and Unblock the Notifications











