..................... Amjad Khan held Hema Malini's hand in such a way during the shooting of Sholay that it turned blue - Hindi Filmibeat

शोले की शूटिंग के दौरान इस विलेन ने ऐसे पकड़ा, नीला पड़ गया था हेमा मालिनी का हाथ, बाद में..

Hema Malini

Hema Malini on Amjad Khan: हेमा मालिनी अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद काफी दुखी हैं। इस वक्त वो कहीं नजर नहीं आ रही हैं और प्रेयर मीट में भी नहीं दिखीं। कहा रहा था कि देओल परिवार ने उनको बुलाया ही नहीं था।

लेकिन इस बीच हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शोले के एक सीन का जिक्र कर रही हैं। हेमा मालिनी ने बताया कि सीन के दौरान एक एक्टर उनको इतनी तेज पकड़ा था कि उनके हाथ नीले पड़ गए थे। इस दौरान हेमा मालिनी एक रियालिटी शो पर थीं और ये मजेदार खुलासा किया।

गब्बर ने किया था ऐसा हाल

हेमा मालिनी ने इस दौरान अमजद खान को लेकर खुलासा किया। हेमा मालिनी ने कहा, ''पहले दिन जैसे ही शूटिंग शुरु हुआ उनके साथ, ओह माय गॉड वो जैसे दिख रहे थे बिल्कुल रीयल। वो लास्ट वाला डांस है ना 'जब तक है जां' उसमें मैं हाथ से निकलकर जाने को देखती हूं तो वो पकड़ लेते हैं तो ऐसा पकड़ा मेरा हाथ तो पूरा नीला हो गया इधर।

वहां बहुत ही दर्द हो रहा था और जैसे ही डायलॉग खत्म हुआ, फिर मां ने बाद में कहा कि क्या किया ये आपने। बाद में ये लोग बहुत माफी मांगेगे, बर्फ भी लेकर आ गए मेरे लगाने के लिए, सब करेंगे लेकिन काम ऐसा होता था।'' हेमा मालिनी के इस खुलासे के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

बसंती का किरदार

रमेश सिप्पी की इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है और आज भी लोगों के फिल्म काफी पसंद है। हेमा मालिनी ने इस फिल्म में बसंती नाम की एक तांगेवाली का किरदार निभाया था। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने बेहतरीन काम किया था और जय वीरू की जोड़ी को आज भी याद किया जाता है। हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाती हैं।

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X