एक्सीडेंट में फट गए थे 'गब्बर सिंह' के फेफड़े, जनाजे के लिए भी नहीं थे पैसे, तब सलीम खान ने..

Amjad Khan Death: शोले में अपने डरावने किरदार से लोगों को दहशत में डालने वाले गब्बर सिंह यानि अमजद खान का आखिरी वक्त काफी बुरा था। कहा जाता है कि उनके निधन के वक्त परिवार काफी बुरे वक्त का सामना कर रहा था।

अमजद खान ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले काफी मुसीबतें देखी थीं और फाइनेंशियल समस्याएं चल रहीं थीं। इस बात का खुलासा खुद अमजद खान के बेटे शादाब खान ने किया था। शादाब ने बताया था कि जब पिता का निधन हुआ था तो उनके पास जनाजे तक के पैसे नहीं थे।

वो महज 18 साल के थे और पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी मदद को सलीम खान सामने आए थे। सलीम खान ने इस वक्त शादाब से जो कुछ भी कहा था वो उनको आज तक याद है। सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान उस वक्त भी एक बड़े आदमी थे।

सलीम खान ने की मदद

शादाब खान ने खुलकर बताया कि, अब्बा के जनाजे के लिए पैसे नहीं थे। 18 साल की उम्र थी और पढ़ाई कर रहे थे। मेरे भाई बहन छोटे थे और इस दौरान सलीम खान ने मदद की और अंतिम संस्कार के पैसे दिए। शादाब ने कहा, ''जनाजे का जो खर्च हो रहा था वो सलीम खान देख रहे थे। वो बार बार पैसे निकालते और दे देते। मैं एक तरफ खड़ा पूरा नजारा देख रहा था। फिर सलीम खान ने उनको अकेले में बुलाया और कहा, हम पठानों की फितरत होती है हम आपस में लड़ते हैं लेकिन मुसीबत के समय साथ देते हैं।'' शादाब ने ये भी कहा कि, सलीम खान इतने बड़े आदमी थे वो चाहते तो मेरी मदद भी ना करते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो एक बड़े दिल के व्यक्ति हैं।

अमजद खान का एक्सीडेंट

अमजद खान का एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ था और इस दौरान उनके फेफड़े फट गए थे। कुछ समय तक उनका इलाज चला और वो खुदा के पास चले गए। अमजद खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और उनके अभिनय के लोग दीवाने थे। वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फिल्मों के जरिए हमेशा याद रखे जाएंगे।

Read more about: amjad khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X