अमिताभ दुबारा छोटे पर्दे पर
कौन बनेगा करोडपति" के द्वारा टेलीविजन के इतिहास में एक नया अध्याय जोडनेवाले अमिताभ एक बार फिर छोटे पर्दे की ओर लौट रहे हैं।
'कौन बनेगा करोडपति" के बाद सिद्धार्थ बासु के प्रोडक्शन हाउस इंडमॉल की तरफ से यह दुसरा ऑफर है जो अमिताभ को मिला है।
इंडमॉल की तरफ से निर्मित शो '1 वर्सेस 100" का प्रसारण विभिन्न देशों में चल रहा है। इस शो के हिन्दी वर्ज़न के लिए अमिताभ बच्चन से सम्पर्क किया गया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस शो का फॉर्मेट अमिताभ बच्चन को काफी पसंद आया है और बहुत जल्द इस शो के लिए प्रतियोगियों के चुनाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस शो का प्रसारण अगले साल 2009 में होगा।
'के बी सी" के बाद 'क्या आप पांचवी पास से तेज़ है" और 'दस का दम", के द्वारा महज़ शो ही नहीं कई बडे बॉलीवुड कलाकारों ने टेलीविज़न मे अपनी किस्मत आज़माई मगर अमिताभ की तरह सफलता किसी को नहीं मिली।
आखिरकार लौट के बुद्धु घर को आए वाली कहावत सिद्धार्थ बासु पर चरितार्थ हो ही गई क्योंकि शाहरुख और सलमान के बाद उन्हें अपनी पहली पसंद अमिताभ की तरफ लौटना ही पडा।


Click it and Unblock the Notifications