अमिताभ बच्चन ने हनुमान चालीसा के लिए अपनी आवाज़ दी

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी लावारिस, सिलसिला, बंटी और बबली, बागबान और निशब्द जैसी कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज़ दे चुके अमिताभ अब हनुमान चालीसा भी गाएंगे। अमिताभ ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ अपनी आवाज में किया है।
उनकी यह शानदार प्रस्तुति जल्द ही श्रोताओं के सामने होगी। अमिताभ ने ट्विटर पर जारी पोस्ट में लिखा है मैंने आदेश श्रीवास्तव के संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया है।
इसमें बॉलीवुड के 20 और कलाकार भी शामिल हैं। यह संगीत जल्द ही जारी होगा। इसके बारे में मैं बाद में बताउंगा।


Click it and Unblock the Notifications











