'भगवान जब देता है, छप्पर फाड़कर देता है'

'भगवान जब देता है, छप्पर फाड़कर देता है'

फ़िल्म 'पा' में बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अमिताभ बच्चन इसे भगवान और अपने मां-बाप का आशीर्वाद मानते हैं.

वो अपनी कामयाबी का श्रेय फ़िल्म के निर्देशक आर बाल्कि और फ़िल्म के निर्माता अभिषेक बच्चन को देते हैं.

पुरस्कार मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए अमिताभ ने कहा "ये फ़िल्म आर बाल्कि का सपना थी. उन्होंने ही मुझे ये चुनौतीपूर्ण किरदार दिया, और मुझमें विश्वास जगाया. तभी मैं ये रोल कर पाया."

'पा' के निर्माता की भूमिका निभाई अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने. उनके बारे में अमिताभ ने कहा "अभिषेक शुरु से ही इस फ़िल्म को सीमित बजट में एक ख़ास तरीके से बनाना चाहते थे. मुझे ख़ुशी है कि फ़िल्म उसी रूप में बनकर सामने आई, जैसे वो चाहते थे.

ये अमिताभ बच्चन का चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है. इससे पहले उन्हें 'सात हिंदुस्तानी', 'अग्निपथ' और 'ब्लैक' के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. फ़िल्म के निर्देशक आर बाल्कि कहते हैं "मैं अमिताभ जी के लिए बहुत ख़ुश हूं. साथ ही अरुंधती नाग, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, उनके लिए भी मैं बहुत खुश हूं. काश, विद्या बालन को भी पुरस्कार मिला होता."

विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी की आमिर ख़ान अभिनीत फ़िल्म '3 इडियट्स' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार मिला.

लंदन में बीबीसी से ख़ास बात करते हुए आमिर ने कहा "मैं बहुत ख़ुश हूं. इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया. लोगों के दिल को छुआ. फ़िल्म की कहानी बहुत बढ़िया थी, और उसका फ़िल्मांकन भी बहुत बढ़िया हुआ."

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा "हम बहुत ख़ुश हैं. हमारी फ़िल्म को ये पुरस्कार मिलने के बाद अब और भी लोग '3 इडियट्स' जैसी फ़िल्म बनाना चाहेंगे."

फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी का ये लगातार तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है. इससे पहले उनकी फ़िल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.

वरिष्ठ फ़िल्मकार श्याम बेनेगल की फ़िल्म 'वेल डन अब्बा' को सामाजिक विषय पर बनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. फ़िल्म में बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई है.

बीबीसी से बात करते हुए श्याम बेनेगल ने कहा "ये सम्मान मिलना ख़ुशी की बात है. वैसे हम पुरस्कारों को ध्यान में रखकर फ़िल्में नहीं बनाते. हम तो फ़िल्म इसलिए बनाते हैं कि लोगों को वो पसंद आए."

श्याम बेनेगल ने बोमन ईरानी के अभिनय की ज़बरदस्त तारीफ़ करते हुए उन्हें पुरस्कार ना मिल पाने पर अफ़सोस भी जताया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X