अमिताभ को भाई '3 इडियट्स'

By Neha Nautiyal
अमिताभ को भाई '3 इडियट्स'

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक समारोह में कहा कि उन्हें आमिर ख़ान के अभिनय वाली '3 इडियट्स' बेहद पसंद आई.

अमिताभ ने कहा, "मेरे विचार में '3 इडियट्स' एक बेहतरीन फ़िल्म है. इसमें युवाओं से जुड़े कई मुद्दे दर्शाये गए हैं. भारतीय युवा वर्ग बहुत बड़ा है और इसी वर्ग की आशाओं, दिक्कतों और परेशानियों को इस फ़िल्म में दिखाया गया है."

"इसके अलावा मुझे रणबीर कपूर की कुछ फ़िल्में बहुत पसंद आईं और विशाल भारद्वाज की कमीने भी अच्छी लगी. इसमें शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने बढ़िया काम किया है."

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'माय नेम इज़ ख़ान' देखी तो नहीं हैं लेकिन वो ट्रेलर देखकर ही शाहरुख़ के अभिनय से बहुत प्रभावित हुए.

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने शाहरुख़ को बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण फ़िल्म बनाई है.

"करण जौहर को प्रेम कहानियां बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन ये फ़िल्म बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें बहुमुखी प्रतिभा है."

अमिताभ ने ये बातें आईफ़ा (इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी) के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं. दरअसल इस साल के आईफ़ा पुरस्कारों के नामांकनों के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है और अमिताभ ने इसके लिए पहला वोट डाला.

अब पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए वोटिंग खुल गई है और वो पॉपुलर अवॉर्ड श्रेणी के लिए अपने वोट डालेंगे.

अमिताभ बच्चन का नाम भी फ़िल्म 'पा' में अभिनय के लिए नामांकन की दौड़ में है.

आईफ़ा पुरस्कार हर साल भारत के बाहर आयोजित किए जाते हैं. इसका मकसद बाहर देशों में बॉलीवुड की लोकप्रियता बढ़ाना है.

अमिताभ बच्चन ने इस मौक़े पर कहा, "आज बॉलीवुड ऐसी जगहों में भी जाना जाता हैं जहां आप सोच भी नहीं सकते. चिली, साइबेरिया और कोरिया जैसे देशों में भी बॉलीवुड की मांग बढ़ रही है."

इस साल ग्यरहवें आईफ़ा पुरस्कार दिए जाँएगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X