बिग बॉस में बिग बी

By Staff

चर्चित और विवादित रियालिटी शो बिग ब्रदर के देसी संस्करण बिग बॉस के नए सीज़न में संचालन की ज़िम्मेदारी निभाएँगे अमिताभ बच्चन.

बिग ब्रदर के देसी संस्करण बिग बॉस को और बिग यानी बड़ा बनाने आ रहे हैं बिग बी अमिताभ बच्चन.

टीवी चैनल कलर्स पर बिग बॉस का तीसरा सीज़न शुरू होने वाला है और इस बार इस कार्यक्रम की एंकरिंग की ज़िम्मेदारी मिली है अमिताभ बच्चन को.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित और विवादित रियालिटी शो बिग ब्रदर की तर्ज़ पर भारत में बिग बॉस शुरू किया गया था. पहले सीज़न में इस कार्यक्रम का संचालन फ़िल्म अभिनेता अरशद वारसी ने किया था.

भारत में ये रियालिटी शो काफ़ी लोकप्रिय रहा. लेकिन दूसरे सीज़न में बिग बॉस के संचालन की ज़िम्मेदारी मिली शिल्पा शेट्टी को, जिन्होंने ब्रिटेन के सेलिब्रिटी बिग ब्रदर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की. उन्हें लेकर शो के दौरान काफ़ी विवाद भी हुआ था.

शिल्पा शेट्टी को इस कार्यक्रम से देश-विदेश में ख़ूब लोकप्रियता मिली और बिग बॉस ने दूसरे सीज़न में उन्हें कार्यक्रम का एंकर बना दिया.

लेकिन इस बार इस मशहूर रियालिटी शो के संचालन की ज़िम्मेदारी मिली है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को.

उत्सुकता

पत्रकारों से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने इसकी पुष्टि की कि उन्हें ये नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा, "मैं इस कार्यक्रम को लेकर काफ़ी उत्सुक हूँ. थोड़ा घबराया हुआ भी हूँ कि लोग इस कार्यक्रम में मुझे कैसे लेते हैं."

अमिताभ बच्चन स्टार प्लस के चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति की एंकरिंग भी कर चुके हैं. पहले सीज़न में इस कार्यक्रम में टीवी जगत के इतिहास में लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

केबीसी के दूसरे सीज़न में भी अमिताभ बच्चन को कार्यक्रम संचालन की ज़िम्मेदारी मिली थी, लेकिन एकाएक तबीयत ख़राब होने के कारण उन्हें बीच में कार्यक्रम छोड़ना पड़ा. बाद में शाहरुख़ ख़ान ने नए केबीसी की एंकरिंग की.

केबीसी के बाद अब अमिताभ बच्चन को एक बार फिर टीवी के किसी कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी मिली है.

बिग बॉस में होने वाले विवादों के बारे में अमिताभ बच्चन का कहना था कि विवाद तो जीवन में होते रहते हैं, लेकिन उनका काम कार्यक्रम का संचालन भर है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X