'बुड्ढ़ा' नहीं, अब कहिए 'बुड्ढ़ा - होगा तेरा बाप!'

देखें - अमिताभ बच्चन के निराले अंदाज
इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण के निर्देशक पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इससे पहले अमिताभ की होम प्रोडक्शन कंपनी ने दक्षिण के ही निर्देशक आर बाल्की के निर्देशन में 'पा' फिल्म का निर्माण किया था। 'पा' फिल्म ने कई पुरस्कार हासिल किए थे और समीक्षकों ने भी इसकी सराहना की थी। अमिताभ और उनके युवराज अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री विद्या बालन के साथ मिल कर इस फिल्म में अभिनय किया था।
अमिताभ ने इस फिल्म की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। ब्लॉग में उन्होने यह भी लिखा है कि पहले इस फिल्म का नाम 'बुड्ढ़ा' था, इससे कई लोगों ने सोचा कि फिल्म का नाम 'बुद्धा' है और यह बौद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध पर आधारित है। इस गलतफहमी के दूर करने के लिए फिल्म का शीर्षक बदल दिया गया। अब फिल्म का नाम 'बुड्ढ़ा-होगा तेरा बाप!' हो गया है। अभी तक अमिताभ भोपाल में फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











