अभी सिल्वर स्क्रिन से विदा नहीं लेंगे अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि 'कुछ लोगों का कहना है कि मैं चुनिंदा प्रोजेक्ट के लिए ही काम करूं तो दूसरे मुझे आराम करने व फिल्मी दुनिया को विदा करने की सलाह दे रहे हैं। मैं खुद को सलाह देता हूं कि मुझे व्यस्त रहने की आवश्यकता है। रोजमर्रा के शूटिंग उत्साह और रोमांच आज भी वैसा ही रोमांचक लगता है जितना कि कैरियर के शुरूआती दिनों में लगता था।"
चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अमिताभ ने कहा, 'यह अच्छा है। जिस दिन यह रुक जाएगा, उस दिन वह चेहरा गायब हो जाएगा हर सुबह जो आईने के सामने खड़े होकर खुद से ही सवाल किया करता है कि आज क्या नया करना है।


Click it and Unblock the Notifications











