दादा अमिताभ कर रहें हैं नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार

बिग बी अपने दादा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बिग बी अपने पोते के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितना चाहते हैं। वो अपने बच्चों के साथ की गयी गलती दुहराना नहीं चाहते हैं।
अमिताभ इस बात खुद इस बात को स्वीकार करते हैं उन्होंने अपने करियर बनाने के चक्कर में श्वेता और अभिषेक को बचपन में ज्यादा समय नहीं दिया। उन्हें सिर्फ अपने कैरियर की धुन थी और वह ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहा करते थे।
उन्हें इस बात का मलाल है आज जब उनका पोता आने वाला है तो अमिताभ की यह कोशिश रहेगी कि वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने पोते को दें। अमिताभ ने यह भी कहा कि जब श्वेता और अभिषेक जब छोटे थे तब उनके साथ ज्यादातर जया बच्चन ही रहा करती थीं। आमतौर पर मैं बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाता था लेकिन अब मैं अपने पोते के साथ खूब समय बिताउंगा। ताकि अभिषेक को शिकायत का मौका ही ना मिले।


Click it and Unblock the Notifications











