मां-बेटे बनें 'पेटा' के हॉटेस्ट शख्सियत
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिटनेस की ताऱीफ सभी करते हैं। 70 वर्ष में भी बेहद सक्रिय अमिताभ बच्चन की सेहत का राज उनकी नियमित दिनचर्या है जिसमें व्यायाम से लेकर खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की इस फिटनेस के पीछे उनका शाकाहार होना है।
इसलिेए पेटा ने उन्हें वर्ष 2012 के सबसे चर्चित शाकाहारी शख्सियत से नवाजा हैं तो वहीं इस श्रेणी में उनका साथ दिया है पर्दे पर उनकी मां बनीं विद्या बालन ने। पेटा ने अमिताभ और विद्या दोनों को इस खिताब से नवाजा है।
अमिताभ पहले भी तीन बार इस अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं तो वहीं विद्या बालन को भी वर्ष 2010 में यह खिताब मिल चुका है। विद्या ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें यह सम्मान मिला है। विद्या ने कहा कि शाकाहारी होने के कारण उन्हें खाना पचाने में मदद मिलती है। मालूम हो कि पेटा जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था है।



Click it and Unblock the Notifications











