अमिताभ के खिलाफ याचिका दायर

इस याचिका में कहा गया है कि दक्षिण गोवा के मारगो स्थान से उत्तरी गोवा के मापूसा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमिताभ के बड़े बड़े होर्डिंग लगे है जिसमें उन्हें किसी इलेक्ट्रानिक वस्तु के प्रचार में मुहं में सिगार लेते हुए दिखाया गया है जो कि अधिनियम के नियमों की अवहेलना करता है।
याचिका दायरकर्ता ने तुरंत कारवाई करने की मांग की है। गोवा स्थित बांबे हाई कोर्ट ने अभिनेता व अन्य व्यक्तियों के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तुरंत कारवाई करते हुए चालान भेजा है।
सूत्रों के अनुसार नोट इंडिया नाम की संस्था ने याचिका दायर की है। यह संस्था मुख्यतया नशा विरोध अभियान चलाती है।


Click it and Unblock the Notifications