प्रशंसको से नाराज, ब्लॉग बंद करेंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन अपने ब्लाग (bigb.bigadda.com) पर लिखे गए कुछ प्रशंसको की टिप्पणी से बेहद नाराज है। उनका कहना है कि कुछ लोग अपनी कुंठाएं इसके जरिए निकाल रहें है। अमिताभ नहीं चाहतें कि उनके ब्लाग पर इस तरह की बेहूदा हरकत की जाए।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'ब्लॉग पर मिली प्रतिक्रियाओं को जैसे-जैसे मैंने देखा, दिल भारी होता गया। एक बार फिर परिवार संबंधी अनर्गल टिप्पणियाँ देखने को मिलीं।'
अमिताभ ने कहा, 'ब्लॉग के माध्यम से मिली हर व्यक्तिगत और खराब टिप्पणी मुझे ऐसी लग रही थी, जैसे कोई मेरे सीने में खंजर घोंप रहा हो। अमिताभ ने लिखा कि अब मेरे पास दो विकल्प हैं, या तो आप रुक जाइए, नहीं तो मैं रुक जाऊँगा।'
इसलिए उन्होने प्रशंसको को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के मेल दूबारा मिले तो वे ब्लाग लिखना बंद कर देंगे। माना जा रहा है कि अमर सिंह और ऐश्वर्या राय के बारे में लिखे गए उनके लेख पर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्प्णी की है।
अमिताभ की इस चेतावनी से उनके प्रशंसको में निराशा पैदा हो गई है। प्रशंसको ने मेल के जरिए बिग बी से लेख लिखते रहने का अनुरोध किया है।


Click it and Unblock the Notifications