बिग बी ने सुनाई पिता की कविताएं

अमिताभ ने अपने पिता को उनकी कविताओ के माध्यम से जीवित रखा है। उन्होंने अपने व्लाग पर पिता की कुछ पसंदीदा कविताओं को पोस्ट किया हुआ है।
जब फिल्म तीन पत्ती की युनिट ने अमिताभ के मुख से उन्ही कविताओं को सुना तो भावविभोर हो गए। फिल्म तीन पत्ती का निर्देशन लीना यादव कर रही है जिन्होंने शब्द नामक फ्लाप फिल्म बनाई थी।
फिल्म की युनिट के एक सदस्य ने बताया कि फिल्म की शुटिंग के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए हमने अमिताभ से कहा कि वे अपने पिता की कुछ कविताएं सुनाएं पहले तो उन्होंने मना किया फिर 20 मिनट के लिए तैयार हुए लेकिन जब कविताएं शुरू हुई तो 2 घंटे तक चलती रही। हम सब ने इसका आनन्द उठाया।
amitabh bachchan अमिताभ जैकी श्राप तीन पत्ती माधवन राइमा सेन हरिवंशराय बच्चन harivansh rai bachchan jackie shroff madhavan movie teen patti raima sen


Click it and Unblock the Notifications