..................... अमिताभ बच्चन की हालत 'स्थिर' - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की हालत 'स्थिर'

By Staff

मुम्बई में लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है और दवा काम कर रही है.

लीलावती अस्पताल की तरफ़ से जारी बयान के मुताबिक़ 'अमिताभ बच्चन का कई प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है, दवाइयाँ दी जा रहीं हैं और उनकी हातल बेहतर है.'

उधर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी एक पैग़ाम के ज़रिए अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत की कामना की और राज्य के गवर्नर के हाथों उन्हें गुलदस्ता भिजवाया है.

शनिवार को अमिताभ बच्चन को पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले नानावती अस्पताल और फिर लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

ख़बरों के मुताबिक़ बच्चन इनसिज़नल हर्निया से ग्रसित हैं. डाक्टरों के अनुसार हर्निया की शिकायत शायद 2005 में हुए ऑपरेशन की वजह से हुई है.

वर्ष 2005 में होने वाले ऑपरेशन से पहले अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन फ़िल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान ज़ख़्मी हुए थे.

अभिषेक के मुताबिक़ अमिताभ को दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है

अस्पताल के एक प्रवक्ता के अनुसार 'ख़ून जाँच और सीटी स्कैन की रिपोर्ट इतवार को दोपहर के बाद मिल जाएगी और इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाना है.'

शनिवार को अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड के स्टार अभिषेक बच्चन ने संवाददाताओं को बाताया था कि अमिताभ बच्चन पर इलाज का असर हो रहा है और डाक्टरों ने उन्हें कम से कम दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने की राय दी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रात को पत्नी जया बच्चन अस्पताल में ही रुकी रहीं जबकि बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता और परिवारिक मित्र और समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह रविवार तड़के अस्पताल से लौट गए हैं.

जन्मदिन पर बीमार

ग़ौरतलब है कि शनिवार को अमिताभ बच्चन का 66वां जन्मदिन था और जब उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उन्हें बधाई देने के लिए खड़े थे तो उन्हें पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया.

पहले उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी छाती और पेट का एक्स-रे हुआ. फ़िर नानावती अस्पताल से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिसंबर 2005 में भी अमिताभ बच्चन को पेट में दर्द हुआ था. बाद में उनका सफल ऑपरेशन भी हुआ था.

शुक्रवार तक अमिताभ बच्चन फ़िल्म 'तीन पत्ती' की शूटिंग कर रहे थे. शुक्रवार की रात को ही उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी.

लीलावती अस्पातल के बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ इतवार को भी जमा है और लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X