अमिताभ, देवानंद, सोनिया..सबने यही कहा..गेट वेल सून रजनीकांत

तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत इन दिनों अस्पताल में दिन गुजार रहे हैं वजह है उनकी सेहत का खराब होना, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है, उन पर दवाईयों का असर हो रहा है लेकिन फिर भी अभी भी उन्हें ठीक होने में खासा समय लग सकता है। जहां भगवान के नाम से पूजे जाने वाले रजनीकांत को लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना हो रही है वहीं बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गजों ने भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए ऊपरवाले से दुआ मांगी ।

भले ही इस समय यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तप्रदेश में मायावती को ललकार रही हों लेकिन उनकी भी दिली इच्छा है कि बॉलीवुड का रोबोट जल्द से जल्द ठीक हो जाये। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक रजनीकांत को सोनिया जी की ओर से एक गुलदस्ता भेज कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की बात कही है।

सिनेजगत के एवरग्रीन स्टार देव आनंद और बॉलीवुड के शहंशाह ने क्रमश: ट्विटर और ब्लाग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि उनकी कामना है कि रजनीकांत जल्द से जल्द ठीक हो जायें। अमिताभ ने लिखा है कि मैं उनके फैंस को बता दूं कि रजनी भाई की हालत सुधर रही है, मैं उनके परिवार के संपर्क में हुँ. इसलिए आप लोग चिंता ना करें, बस ऊपर वाले से प्रार्थना करें की उनका भगवान जल्द से जल्द ठीक होकर उनके बीच आ जाये।

गौरतलब है कि रजनीकांत की हालत गुरूवार को ज्यादा बिगड़ गयी थी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल सेंटर में हो रहा है। जहां उनका पूरा परिवार मौजूद हैं। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनसे किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X