लाहौर हमले से आहत अमिताभ

बिग बी हमेशा समसामयिक खबरों पर अपने विचार लिखते रहते है। जिसके जरिए उनके प्रशंसक उनके विचारो से रूबरू होते रहते है। बालीवुड में उनके अलावा आमिर खान, शिल्पा शेटटी, सेलिना जेटली, और लारा दत्ता अपने ब्लाग के जरिए दर्शकों से मुखातिब रहते है। लेकिन ये लोग कभी कभार ही लिखते है।
अमिताभ ने लिखा उन्हें इस हमले से काफी परेशानी हुई है। आखिर क्रिकट टीम को क्यो निशाना बनाया गया। अब आम इंसान बहुत असुरक्षित महसूस करने लगा है।
गौरतलब हो कि इस मंगलवार को पाकिस्तान में मैच खेलने गई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया जिसमें 7 खिलाड़ी घायल हो गए और टीम की 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए है।


Click it and Unblock the Notifications