शाहरूख से मिलने पहुंचे अमिताभ

हाल ही में शाहरूख के कंधे का आपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ महीने आराम करने की सलाह दी है। वही अमिताभ ने भी उनसे कहा है कि सर्जरी के बाद उन्हें लम्बे समय तक आराम करने की जरूरत है।
यही नही फोन करने के बाद अमिताभ शाहरूख से मिलने उनके बंगले पर भी गए। उन्होने शाहरूख को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब हो कि 16 फरवरी को शाहरूख के कंधे का ऑपरेशन मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। उनके कंधे में एक फिल्म की शुटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिससे काफी दर्द हो रहा था।
फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पुरी तरह आराम करने की सलाह दी है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि वे 7 मार्च को होने जा रहे 54वे आइडिया फिल्म फेयर पुरस्कार में शिरकत करने जा रहे है।
हमारी भी यही सलाह है कि शाहरूख आप पूरी तरह आराम करें।


Click it and Unblock the Notifications