बाल ठाकरे को 'रण' दिखाएंगे अमिताभ
बहुत दिन हो गया शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोई फिल्म नहीं दिखाई है। लेकिन शायद पिछली सारी कसर अमिताभ एक बार में ही निकाल देंगे। जी हां अमिताभ ने बाल ठाकरे से अपनी फिल्म 'रण' दिखाने का वादा किया है, और वे जल्द ही उन्हें फिल्म दिखाएंगे वो भी बालासाहब के घर पर।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि बाल ठाकरे ने अमिताभ को खुद फोन कर के कहा है कि वो रण फिल्म देखना चाहते हैं, जिसके लिए वो व्यवस्था करें। बाल ठाकरे ने फोन पर कहा, "मैं रण फिल्म देखना चाहता हूं, वैसे भी आपने मुझे काफी समय से फिल्म नहीं दिखाई है।"
इस पर अमिताभ ने लिखा है, "मैंने बाला साहेब को आश्वस्त किया कि उनके घर पर ही फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। वह स्वस्थ्य हैं।" अमिताभ के मुताबिक बाल ठाकरे से पहले शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का भी फोन उनके पास आया था, जिसमें उन्होंने रण की काफी तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











