शमिताभ को पसंद है लू में गाना!
अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक्स बेहद अलग हैं, इस लुक्स के लिए अमिताभ बच्चन महीनों से मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने शमिताभ के गाने आई लव सिंगिंग इन द लू का टीजर शेयर किया है जिसमें वो लू (टॉयलेट) में बैठे गाना गा रहे हैं।
फिल्म की रिलीज की गयी तस्वीरों में अमिताभ बेहद यंग और एनरजेटिक दिखे। अमिताभ बच्चन ने इस टीजर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा शमिताभ का पिडली सॉंग कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है। ये एक ऐसी स्थिति है जो कि भले ही अभी आपको थोड़ी अजीब दिखे लेकिन फिल्म देखने पर आप इसे समझ पाएंगे।
अमिताभ द्वारा शेयर किये गये इस टीजर को हजारों लोगों ने शेयर किया और साथ ही सभी ने कमेंट्स भी किये। लोगो का कहना है कि अमिताभ आज के यंग एक्टरों को भी अपने लुक्स व अपनी एनर्जी से पीछे छोड़ सकते हैं। गाने का टीजर इतना शानदार है तो गाना कैसा होगा, ये जानने के लिए बस इंतजार करिये कुछ और समय।


Click it and Unblock the Notifications
