जानिये बाथरुम में क्यों हुईं पिडली सी बातें!
अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ का पहला गाना पिडली सी बातें हाल ही में रिलीज हुआ है और गाने ने यू ट्यूब पर धूम मचानी भी शुरु कर दी है। फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान मुंबई के इरोज सिनेाहॉल में अमिताभ बच्चन, धनुष, अक्षरा हासन और आर बाल्की मौजूद थे। जब अमिताभ से फिल्म में गाये गये गाने पिडली सी बातें के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो तो बाथरुम सिंगर हैं और इसीलिये ये गाना भी बाथरुम में गाय गया है।

अमिताभ ने कहा- जब आप बाधरुम में होते हैं, साबुन लगाते हैं तो अपने आप ही स्वर निकलने लगते हैं। मैं तो बाथरुम सिंगर ही था लेकिन बाल्की जी को कैसे पता चला ये मुझे नहीं पता। इन्होंने मुझे गाना दिया और मैने कहा कि मैं अपने बाथरुम में ये गाना रिकॉर्ड कर लूंगा। असल में गाने का श्रेय इसके संगीतकार इलियाराजा को जाता है जिनकी वजह से ये गाना इतना खूबसूरत बना।
पिडली सी बातें गाना दर्शकों को बेहद भा रहा है खासतौर पर अमिताभ जिस तरह से बाथरुम में बैठे बैठे इतना खूबसूरती से गाना गा रहे हैं वो लोगों को बेहद भा रहा है। अमिताभ बच्चन का ये भी कहना है कि शमिताभ फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो कि उन्होंने पहले कभी नहीं किया। ये फिल्म बेहद उम्दा है और दर्शकों को जरुर पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications