अश्लील डांस करने के लिए अमिताभ, सलमान, करीना को मिला नोटिस

वकील जेबाकुमार द्वारा यह कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है और इसमें लिखा है कि चैन्नई में 3 अप्रैल को आयोजित आईपीएल के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया डांस अशोभनीय था। साथ ही इस याचिका में लिखा गया है कि इस शो के दौरान वहां पर महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित थे। इस डांस शो की तस्वीरें और क्लिपिंग को अखबारों में भी छापा गया और टीवी चैनल सोनी सेट मैक्स पर बिना किसी कांट-छांट के दिखाया गया।
जेबाकुमार ने कोर्ट से इस घटना पर उचित कार्यवाई करने की गुजारिश की है। यह कार्यक्रम इसी साल के अप्रैल माह की 3 तारीख को चेन्नई के वाईएमसीए ग्राउंड पर प्रस्तुत किया गया था। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आईपीएल के इस कार्यक्रम को भड़कीला बताया था।
याचिका दायर करने के बाद कोर्ट द्वारा अमिताभ बच्चन, सलमान खान , करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला, अमेरिकन पॉप स्टार केटी पेरी, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग के सदस्य डोगलास बोलिंगर और सोनी सेट मैक्स के ऑफिशियल्स को भी नोटिस जारी किया गया है। साथ इंडियन क्रिकेट बोर्ड के चीफ एन श्रीनिवासन को भी नोटिस भेजा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











