मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने गैंग्स ऑफ वास्सेपुर देखी : अमिताभ

By Belal Jafri

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हालिया रिलीज फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' क्या देखी उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप की तारीफों के पुल बांध दिए। अमिताभ फिल्म में दिखाई गयी गैंग वार के चित्रण से खासे प्रभावित हैं। अमिताभ ने कहा है कि निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म के दृश्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जिसके चलते उन्होंने एक अच्छी और देखने लायक फिल्म बनाई है। साथ ही अमिताभ द्वारा ये भी कहा गया है कि चूँकि अनुराग ने जो जैसा था उसे उसी कम्र में चलने दिया जिसके चलते ये फिल्म रील न होके रियल लगी है।

ज्ञात हो कि फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर जीशान कादरी हैं। पूरी फिल्म झारखण्ड के मशहूर स्थान वासेपुर के इर्द गिर्द घूमती है।

Amitabh Praises Anurag For Gangs of Wasseypur

आपको बताते चलें कि शक्रवार को प्रदर्शित होने के बाद यह फिल्म अधिकतर जगह हाउसफुल रही जिसने अब तक 3 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

गौरतलब है कि फिल्म की तारीफ करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि , "इसमें कोई शक नहीं कि आज का दिन गैंग्स ऑफ वासेपुर के नाम रहा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इसे देखने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इस फिल्म को देखने के बाद लगता है कि अब भारतीय सिनेमा अपनी श्रेष्ठता के दौर में है।

आगे उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि , "अनुराग कश्यप ने कोई भी बनावटी शॉट नहीं लिया और दृश्य से छेडछाड़ किए बिना उन्हें अपने क्रम में चलने दिया है।"

अमिताभ ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी, रिचा चड्ढ़ा, पीयूष मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दकी की भी जमकर तारीफ की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X