हार्निया से पीड़ित है अमिताभ बच्चन

साल 1982 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'कूली' के सेट पर अमिताभ बच्चन को चोट लगने के बाद से अब तक उनके तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। बिग बी ने अपने ब्लाग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' काम पर शनिवार रात को लिखा, 'थोड़े अंतराल में पेट के दो ऑपरेशन होने से हार्निया के विकसित होने की संभावना रहती है। अभी पेट के निचले हिस्से में हार्निया के दो मामले सामने आए हैं जो समस्यायों का कारण बन रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने हार्निया का ऑपरेशन कराने की बात कही है लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब मैं इस तरफ ध्यान दूंगा।


Click it and Unblock the Notifications