अमिताभ यहां रहेंगे तो मचमच होगी
यह लो जिस अमिताभ बच्चन के दर्शन और उनकी एक झलक भर पाने के लिये पूरे भारत से उनके प्रशंसक आते हैं, वहीं एक इमारत के निवासी नही चाहते कि अमिताभ उनकी इमारत में घर खरीदें और यहां रहने आये. यही वजह है कि निवासियों के विरोध को देखते हुए उन्हें इस इमारत में घर खरीदने को नही मिला.
इसका कारण बताते हुए इस इमारत के प्र्बंधक ने बताया कि इस इमारत में ज्यादातर बुजुर्ग लोग रहते हैं और वे नही चाहते कि अमिताभ इस इमारत में घर खरीदें क्योंकि उनके यहां आने से इमारत की शांति समाप्त हो जायेगी. ज्ञात हो कि यह इमारत 9 जेवीपीडी के नाम से मशहूर जुहु के 10वें रोड पर स्थित है.
इमारत के वाचमैन ने बताया कि इस इमारत के निवासियों का मानना है कि अमिताभ के यहां आने से बहुत मचमच होगी. उनके प्रशंसक इस इमारत में भी भीड लगाना शुरु कर देंगे.
अमिताभ बच्चन के पास वैसे तो जुहु में दो बंगले जलसा और प्रतिक्षा भी हैं लेकिन वे इस इमारत के तल मंजिल में भी घर लेना चाह्ते थे. हालांकि यहां बोनी और श्रीदेवी भी घर लेना चाहते थे लेकिन उनकी इच्छा भी पूरी नही हो पाई है.
खैर अमिताभ बच्चन को अपना मनपसंद घर नही मिल पाया और इसमें उन्हे अपने स्टारडम की कीमत चुकानी पडी है.


Click it and Unblock the Notifications