अमिताभ की होली होगी ब्लैक एण्ड व्हाइट
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वे मुम्बई में हुए 26 नवंबर के हमले की याद में इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। जहां पूरा बालीवुड होली के रंगो से सराबोर होगा वही अमिताभ का परिवार रंगो से दूर रहेगा।
बच्चन ने यह भी लिखा है कि पिता और मां की मृत्यु के बाद हमने होली खेलना बंद कर दिया है। उन्होने अपने ब्लॉग ब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम पर शनिवार को लिखा है, "होली, रंग, खुशी, संगीत और नृत्य का त्योहार है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसे हम पूरी उदारता के साथ मनाते हैं। लेकिन हम कुछ वर्षो से ऐसा नहीं कर पाए हैं। इस बार की होली भी कुछ वैसी ही होगी।"
बिग बी ने लिखा है, "होली की खुशी 26 नवंबर को हमारे शहर में किए गए आतंकी हमले से धूसरित हो गई है। ऐसे समय में हमारे भीतर किसी कोने में होली मनाने से दूर रहने की इच्छा बैठ गई है।"


Click it and Unblock the Notifications