कसाब से कोई सहानुभूति नही: अमिताभ

उन्होंने बताया, मैंने खबरों में पढा कि कसाब ने जांच दौरान मुझसे मिलने और मेरी फिल्मों को देखने की इच्छा जताई है। मैंने यह बात अपने ब्लाग में लिखी और अन्य ब्लागरों से इस बारे में सलाह मांगी। ब्लागरों में से 50 प्रतिशत लोगो की इच्छा थी कि मैं कसाब से जाकर मिलूं वही बाकी लोगो ने इसका विरोध किया।
हाल ही में अपने उपर लिखी गयी किताब बच्चनाआलिया के विमोचन कि दौरान बिग बी ने बताया कि वे स्वयं कसाब से मिलना नही चाहते है। ऐसे अपराधी से मिलने का कोई मतलब नही है जो इतने भयानक घटना में शामिल रहा हो। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई सहानुभूति नही जताई जा सकती है।
खैर हमें तो यही लगता है कि कसाब लोगो में अपने प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रहा हो। पर इससे लोगो को कोई फर्क नही पड़ने वाला है क्योंकि लोग किसी भी कीमत पर उसे माफ नही कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











