अमिताभ-जया पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने अस्पताल

बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को कुछ दिन पहले ही सांस में तकलीफ के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और बताया गया था कि तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। दो दिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी हुई और अब वो पहले से बेहतर बताए जा रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है "शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास हार्ट सर्जरी हुई है। जया और मैं तुरंत उनसे मिलने पहुंचे।"
गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा से अस्पताल में मिलकर वापस आने के बाद अमिताभ ने लिखा "वो अब पहले से बेहतर हैं इसलिए उन्हें आईसीयू से निकालकर रुम में रखा गया है। उनसे बात करना आज भी बहुत मनोरंजक है।"
अमिताभ ने अपने साथी कलाकारों की खराब तबियत को लेकर काफी निराश हैं और इसलिए उन्होने अपने ब्लॉग पर अपने कलाकारों के लिए लिखा "अपने सह कलाकारों को अस्पताल के बिस्तर पर बीमार हालत में देखना काफी हताशप्रद है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। उनके चेहरे पर बीमारी की जरा भी शिकन नहीं है। वो अभी लगातार बोलते हैं। भगवान का बहुत बहुत धन्यवाद।"


Click it and Unblock the Notifications