बिग बी-जया ने मनाई अपनी शादी की 39वीं सालगिरह

Amitabh Bchchan and Jaya Bachchan
रविवार 3 जून को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी शादी की 39वीं सालगिरह बनाई। सुबह सुबह अमिताभ ने बिग अड्‍डा पर ब्लाग में अपनी शादी की सालगिरह की खबर डाली थोड़ी ही देर में फैन्स,फैमिली उन्हें बधाईंया देने लगे।

अमिताभ और जया की शादी 3जून 1973 को हुई थी। इनके दो बच्चे हैं अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन।

अपनी सालगिरह के मौके पर अमिताभ ने कह कि आज के दिन ने उनकी शादी की सभी यादें ताजा कर दी हैं। बिग बी ने अपनी शादी से जुड़ी यादें शेयर करते हुए कहा " जंजीर फिल्म उस समय रिलीज ही हुई थी। मैंने और जया ने और कुछ खास दोस्तों ने डिसाइड किया कि अगर ये फिल्म चल जाती है तो हम सब छुट्टियां मनाने लंदन जाएंगे। कुछ दिनों के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा प्रदर्शन करते देख हमने अपने लंदन जाने के डिसीजन को हकीकत में करने की सोची। तब मैंने अपने माता पिता को भी बताया जो उस समय मेरे साथ रह रहे थे। मेरे पिताजी ने कहा कि अगर तुम इस लड़की के साथ छुट्टियां मनाने जाना चाहते हो तो पहले तुम्हें उससे शादी करनी पड़ेगी। एक आज्ञाकारी बेटे की तरह मैंने दूसरे दिन ही कुछ दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर जया से शादी कर ली। और उसी रात लंदन के लिए निकल गया।"

अमिताभ ने ये भी कहा कि उनकी शादी की रस्में ज्यादा लम्बी नहीं चलीं थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X