रहिए तैयार.. पहली बार साथ आएगी 'बच्चन फैमिली'!
[बॉलीवुड न्यूज] पूरी बच्चन फैमिली यानि की अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वया राय बच्चन को आपने तस्वीरों में तो कई बार एक साथ देखा होगा। कभी दिवाली पार्टी तो कभी एवार्ड फंक्शन, लेकिन आपको बता दें, पहली बार पूरी बच्चन फैमिली को आप अपने टेलीविजन पर देख पाएंगे।

जी हां, दरअसल खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ एक विज्ञापन में नजर आ सकते हैं। ऐसा पहली बार होगा कि पूरा बच्चन परिवार एक साथ विज्ञापन में दिखेगा, जबकि अब तक हमने इन सभी को अलग अलग विज्ञापनों को करते देखा है। अभिषेक 'आइडिया' तो ऐश्वर्या 'लोरियल', वहीं अमिताभ और जया बच्चन 'दावत' के विज्ञापन में साथ नजर आते हैं।
बच्चन फैमिली बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फैमिली में से हैं। जिसके सभी सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में विशेष पहचान के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा, इन मोस्ट डिमांडिंग सेलेब्रिटीज को कौन शामिल नहीं करना चाहेगा। लेकिन बात यह है कि इनमें से किसी एक को भी विज्ञापन के लिए साइन करना महंगा और मुश्किल काम माना जाता है।
ताजा बात करें तो बच्चन परिवार बच्चों के एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के लिए ब्रैंड एम्बेसडर बना है। और जल्द ही इसका विज्ञापन भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, अभी इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह डील कई मायनों में खास हो जाएगी। विज्ञापन इंडस्ट्री के जानकार इसे साल की सबसे बड़ी विज्ञापन डील बता रहे हैं। वहीं दर्शकों के लिए भी चारों बच्चन को एक साथ देखना दिलचस्प होगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

