'अमिताभ अब भी सोने की खान'

By Staff

नई दिल्ली। एक भूत, एक सनकी रंगमंच अभिनेता या एक तेजतर्रार जीनी बॉलिवुड में हर तरह की भूमिका कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ समय में बहुत थोड़े श्रेष्ठ किरदार किए हैं और पिछले चार सालों में उन्होंने कोई बहुत बड़ी सफल फिल्म नहीं दी है। लेकिन अमिताभ अब भी फिल्मकारों के लिए महत्वपूर्ण हैं और वे उन्हें अपनी फिल्मों में लेने में देर नहीं करते हैं।

अमिताभ की आगामी फिल्म 'पा' के निर्देशक आर. बालकृष्णन का कहना है, "मैं अपनी सभी फिल्मों में उन्हें लेना पसंद करूंगा। मैं बस इतनी उम्मीद करता हूं कि मुझे इस तरह के विचार मिलते रहें कि उन्हें किस किरदार में लिया जा सकता है।" आगामी चार दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'पा' में अमिताभ ने प्रोगेरिया बीमारी के एक मरीज की भूमिका की है।

व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने कहा, "अमिताभ बच्चन सफल और असफल फिल्म के मानक को पार कर चुके हैं, फिल्मों की सफलता या असफलता उन्हें प्रभावित नहीं करती है। वह एक घटना हैं। वह पहले ऐसे कलाकार हैं जिन्हें दिमाग में रखकर कहानियां लिखी जाती हैं। फिल्म सफल होगी या नहीं यह बाद की बात है। उनकी यहां किसी से प्रतियोगिता नहीं है।"

उन्होंने कहा, "प्रत्येक निर्देशक अपने करियर में कम से कम एक बार उनके साथ काम करना चाहता है। वे उन्हें पर्दे पर देखते हुए बड़े हुए हैं। वह अभिनय के विश्वकोश हैं। वह एक पूरी तरह से अलग श्रेणी के कलाकार हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं और हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि फिल्म के भाग्य और उनके शानदार अभिनेता होने के बीच कोई संबंध नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X