आज भी सार्वजनिक उपस्थितियों से डरते हैं अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही नासिक में विशेष बच्चों के एक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। बिग बी अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, कि वो विशेष बच्चों के एक स्कूल का उद्घाटन करने के लिए नासिक की एक और यात्रा कर रहे हैं। मैंने कुछ साल पहले पुलिस में कार्यरत मेरे एक मित्र के माध्यम से इसकी शुरुआत का कार्य आरम्भ किया था।
वैसे फिल्मोद्योग में चार दशक गुजार चुके 69 वर्षीय अमिताभ ने स्वीकार किया कि उन्हें आज भी सार्वजनिक उपस्थिति डराती है। उन्होंने लिखा, 'सार्वजनिक उपस्थितियां डरावनी और ज्यादा समय लेने वाली होती हैं। ऐसी जगहों पर आपका स्वागत होता है, आप गम्भीर भाषण देते हैं और आपके फोटो खींचे जाते हैं। घर लौटने के बाद ही आपको आराम मिल पाता है।'


Click it and Unblock the Notifications
